इराक़ी सांसदों ने कहा है कि उनके देश में आतंकवादियों का मुख्य समर्थक सऊदी अरब है।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ इराक़ी सांसदों ने कहा है कि इराक़ में आतंकवादी कार्यवाहियां सऊदी अरब के सहयोग से हो रही है। उन्होंने कहा कि इराक़ में सक्रिय आतंकवादी गुटों की सऊदी अरब वित्तीय सहायता कर रहा है। इन सांसदों ने बल दिया कि इराक़ में आतंकवादी कार्यवाहियां अंजाम देने वाले आतंकवादियों ने गिरफ़्तारी के बाद यह स्वीकार किया है कि सऊदी अधिकारी उनके समर्थक हैं। सांसदों का कहना है कि इराक़ के अपने कुछ पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंधों से अप्रसन्न सऊदी अरब आतंकवादी कार्यवाहियों का समर्थन करता है।
........
166